सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सिंधी समाज की महिलाएं कर रही है तिजड़ी पर्व की तैयारी कल मनेगा पर्व

मातृशक्ति रखेंगी निर्जला क्रत, माता की होगी पूजा

सिन्ध रक्षक संगठन की महिला संयोजक चांदनी फुंदवानी ने बताया कि कल 31 अगस्त को सिंधी समाज की मातृशक्तियां माता तिजड़ी की पूजा आराधना कर पर्व मनाएंगी, निर्जला क्रत रखा जाएगा, पति की लम्बी उम्र की कामना और युवतियां अच्छे जीवन बाहुल्य क्षेत्रों में पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिजड़ी सेलिब्रेशन सिंधु सेवा परिषद एवं सिंधु मातृशक्ति द्वारा कल दोपहर 2 बजे से सिंधु भवन जय जगत, क्रांति कृपलानी नगर में एवं सामूहिक पूजा भारतीय सिंधू सभा द्वारा रात्रि 7 बजे से लाड़काना नगर स्थित लाड़काना सिंधु पैलेस में होगी। कई प्रतियोगी और सामूहिक केबीसी खेल खेला। लाड़काना सिंधु पैलेस में विशाखा सतीश शर्मा द्वारा तिजड़ी माता का पूजन कराया जाएगा, रात्रि में चन्द्रमा के दर्शन के बाद अर्घ्य अर्पण कर पति के दर्शन के बाद क्रत खोला जाएगा। आयोजन से चांदनी फुंदवानी, सरिता, मंजू ठाकुर, नीतू चावला जुड़ी हुई है।

भाजपा नेता रजत गर्ग के परिजनों ने सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम के बाद

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें