सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

पर्युषण में मनाया गया मौन दिवस

साधुमार्गी जैन समता संघ के तत्वावधान में विंध्याचल नगर, गुमाश्ता नगर एवं यशवंत निवास रोड पर पर्युषण में मौन दिवस मनाया गया। अटल मुनि ने गुमाश्ता नगर मांगलिक भवन में…

साधुमार्गी जैन समता संघ के तत्वावधान में विंध्याचल नगर, गुमाश्ता नगर एवं यशवंत निवास रोड पर पर्युषण में मौन दिवस मनाया गया। अटल मुनि ने गुमाश्ता नगर मांगलिक भवन में कहा कि वर्षों से धर्म की वर्षा में भीग रहे फिर भी भक्ति, सत्संग और वैराग्य के प्रवाह में तरबतर क्यों नहीं हो रहे है। पारस बोहरा, मनीष बोहरा ने बताया कि सभी जगह पर मौन दिवस में अनेक साधकों ने 9 घंटे तक का मौन रखा। आज पौषध दिवस मनाया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें