पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व पर रेसकोर्स रोड स्थित श्री मनमोहन पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में बधावणा यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, ढोल और सुसज्जित घोड़े- बग्घी के साथ शाम को निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्वेतांबर जैन समाजजन शामिल हुए। भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया गया। रात 9 बजे यात्रा मंदिर पहुंची जहां आरती की गई। मंदिर को भी फूलों से श्रृंगारित किया गया था। जयसिंह जैन, शैलेष अम्बोर, राजेंद्र सुराणा, धनराज संघवी, अशोक कपाड़िया, आनंदीलाल अंबर, सौरभ नाना सेठ, स्नेहल शाह, सागरमल नागौरी, शरद कोठारी और नीलेश कपाड़िया सहित अन्य मौजूद थे। आज मंदिर में संवत्सरी का आयोजन किया जा रहा है और कल क्षमावाणी होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






