शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

श्वेताम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व शुरू

श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण महापर्व की शुरूआत आज से हो गई। पर्युषण 15सितम्बर तक चलेंगे। मंदिरों में सुबह और शाम आयोजन होंगे। साधु-साध्वी और संतोें का इस पर्यूषण पर्व…

श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण महापर्व की शुरूआत आज से हो गई। पर्युषण 15सितम्बर तक चलेंगे। मंदिरों में सुबह और शाम आयोजन होंगे। साधु-साध्वी और संतोें का इस पर्यूषण पर्व पर आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी मिलेेगा। कल्पसूत्र का वाचन भी होगा, भगवान की अंगरचना भी की जाएगी। बिजासन रोड पर नित्यसेन सुरिश्वर म.सा., साध्वी महासती डॉ. कुमुदलता श्रीजी म.सा. एवं अन्य स्थानों पर भी चातुर्मास के लिए संत मौजूद है। इन पर्यूषण के आठवे दिन संत प्रवचन देंगे और कल्पसूत्र की व्याख्या भी करेंगे। 12 सितम्बर को भगवान महावीर स्वामी

एलआईजी लिंक रोड स्थित अनुराग नगर में साध्वी भव्यप्रभाश्रीजी म.सा. आदिठाणा 4 की निश्रा में पर्युषण पर्व आज सुबह प्रारम्भ किया गया। 15 सितम्बर तक प्रतिदिन तप, तपस्या, जन्मवाचन सभी मंदिरों में होगा। 15 सितम्बर को संवत्सरी महापर्व होगा, जिसमे समाजजन अपनी अपनी धार्मिक क्रियाए, पौषध प्रतिक्रमण कर क्षमापना करेंगे। इस दौरान उपवास, आम्बिल, एकासने भी किए जाएंगे, सुबह शाम प्रतिक्रमण पूजा भी होगी। जैन मंदिरों को विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।

प्रवचन, प्रतिक्रमण, पौषध, देरासर पूजा विधि, शक्रोस्तव पक्षाल एवं श्रावक-श्राविकाओं के लिए विधि- विधान से विभिन्न क्रियाएँ आयोजित होगी। हेमंत डोसी, अशोक शाह, कल्पक गाँधी एवं कैलाशचंद कटारिया ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें