मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

शीतला माता मंदिर में सोने की बात पर विवाद

बुजुर्ग पर गांव के ही युवक ने डंडे से किया हमला

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लिंबोदागारी में एक बुजुर्ग पर मंदिर परिसर में सोने की बात को लेकर गांव के ही युवक द्वारा डंडे से हमला कर। दिया। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी दरयाव सिंह पिता हीरालाल चौधरी (60) निवासी ग्राम लिंबोदागारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा रक्षाबंधन मनाने ससुराल गया था और घर पर ताला लगा था, इसलिए वे गांव के शीतला माता मंदिर पर बैठे थे। इसी बात पर गांव का आरोपी चंदन चौधरी आया और गाली-गलौज करने लगा। गालियां देने से मना करने पर आरोपी ने पास पड़ा डंडा उठाकर बुजुर्ग के सिर, कमर और पैर में दे मारा, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें