पूर्णिया के खुर्दा महोत्सव में परफॉर्म करने पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार खेसारी लाल यादव पर किसी ने चप्पल फेंकी, तो वहां मौजूद सांसद पप्पू यादव का भी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस घटना ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गुस्से से भर दिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी लड़का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है और उसे दो दिनों के भीतर ढूंढ निकाला जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


