60 फीट रोड स्थित पल्हर नगर में आज शाम खाटू श्याम बाबा की भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार सजाया जाएगा। अर्जुन सिंह चौहान, मुकेश शर्मा एवं आकाश शर्मा ने बताया कि सुखदेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में भजन गायिका अनुष्का और अधिष्ठा भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






