मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

शकर के बढ़ते दामंं कं रंकने के लिए स्टॉक सीमा तय

त्योहारी सीजन में शकर कड़वी हो गई। पिछले 15 दिनों में शकर के भाव 15 रुपए किलो बढ़कर 65 तक पहुंच गए। शकर के बढ़ते भावों पर लगाम लगाने के…

त्योहारी सीजन में शकर कड़वी हो गई। पिछले 15 दिनों में शकर के भाव 15 रुपए किलो बढ़कर 65 तक पहुंच गए। शकर के बढ़ते भावों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक चीनी इस्तेमाल करने वाले डीलरों के लिए स्टॉक सीमा तय की है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे डीलर 15 दिनों से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। यह आदेश 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। अगस्त से नवंबर के बीच गणेश चतुर्थी, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के कारण चीनी की मांग बढ़ती है। इस दौरान बिस्कुट और कन्फेक्शनरी कंपनियां पहले से स्टॉक बढ़ाती हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें