शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

आज सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भ़ीड़

पवित्र सावन माह का पहला सोमवार आज आया है और सुबह से ही श्रद्धालु आज शिवालयों में पहुंचकर आस्था की दरकार जलाभिषेक के रूप में दिखा रहे हैं। हर शिव…

पवित्र सावन माह का पहला सोमवार आज आया है और सुबह से ही श्रद्धालु आज शिवालयों में पहुंचकर आस्था की दरकार जलाभिषेक के रूप में दिखा रहे हैं। हर शिव मंदिरों में भक्तों की कतार और भीड़ दिखाई दे रही है। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के अलावा गजानन्दजी और शिव परिवार के नन्दी का भी अभिषेक हो रहा है। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध-पानी का जल अर्पण कर अभिषेक किया जा रहा

नगर निगम की वर्तमान

जाएगा। है। वहीं भगवान के प्रिय बिल्व पत्र और धतूरे भी अर्पण किए जा रहे हैं, Ô नम: शिवाय के जाप हो रहे है, भगवान भोलेनाथ के जयकारे भी लग रहे हैं। आज कई मंदिरों को भी श्रृंगारित किया गया है। कई जगह आज सुबह से खिचड़ी प्रसादी और ठंडाई का वितरण भी हो रहा है। शाम को मंदिरों में भगवान के भजन कीर्तन भी होंगे। कुछ महिला मंडल ने दोपहर में भी शिवालयों में भजन रखे हैं। कुछ मंदिरों में आज बर्फ के शिवलिंग का निर्माण भी किया गया है। शाम को मंदिरों में रोशनी और भगवान के श्रृंगार दर्शन के आयोजन भी है। देवगुराड़िया पर तो आज सुबह से बड़ी कतार है, वहीं पश्चिमी क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव, विश्वेश्वर महादेव श्रीराम मंदिर पंचकुइया, गांधी हॉल शिव मंदिर, अन्नपूर्णा शिव मंदिर, गेंदेश्वर महादेव परदेशीपुरा, अर्धनारीश्वर मंदिर डीआरपी लाईन, सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ कतार के रूप में दिख रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें