रक्षाबंधन के त्योहार पर सांवरिया सेठ के लिए स्विट्जरलैंड से एक भक्त ने चांदी की राखी भिजवाई है। यह राखी रक्षाबंधन के दिन सांवरिया सेठ को बांधी जाएगी।
इंदौर जिले के देपालपुर में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर के भक्तों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। इस मंदिर में एक बार जो भक्त आ जाता है वह सांवरिया सेठ से नयन लगा बैठता है। ऐसे भक्त को फिर हमेशा अपने आराध्य सांवरिया सेठ नजर आते हैं। अब ताजा मामला रक्षाबंधन के त्यौहार का है। देपालपुर के इस सांवरिया सेठ के मंदिर में ठाकुर जी को रक्षाबंधन पर बांधने के लिए स्विजरलैंड के एक भक्त ने चांदी की राखी भिजवाई है। इस वक्त का नाम वंदना कुमारी है। वे पिछले कुछ सालों से स्विट्जरलैंड में रह रही है। स्विट्जरलैंड जाने के पूर्व ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए देपालपुर के इस मंदिर में आई थी। इस बार उन्होंने स्विट्जरलैंड से देपालपुर के नागेश्वर ज्वेलर्स से संपर्क किया। इस दुकान को चलाने वाले अंकित सोनी से चर्चा कर ठाकुर जी के लिए चांदी की राखी बनवाई और इसका भुगतान स्विट्जरलैंड से ऑनलाइन कर दिया।
अब यह चांदी की राखी तैयार हो गई है। इस राखी को रक्षाबंधन के दिन ठाकुर जी को बांधा जाएगा। यह पहला मौका है जब ठाकुर जी के लिए स्विट्जरलैंड के भक्त के द्वारा रक्षाबंधन की राखी भिजवाई गई है। वैसे स्थानीय भक्तों के द्वारा तो रक्षाबंधन के दिन सांवरिया सेठ को अपने घर से राखी लाकर बांधी जाती है और अपनी रक्षा का वचन लिया जाता है। इस समय स्विट्जरलैंड के भक्त की भक्ति सभी दूर चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






