नरसिंह वाटिका बिजासन रोड चातुर्मास हेतु विराजित साध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा. के सान्निध्य में रविवार को में 'कुमुद संस्कार पाठशाला' का आयोजन किया गया। इस विशेष संस्कार शिविर में लगभग 700 बच्चों ने भाग लेकर धर्म, संस्कार और नैतिक जीवन से जुड़ी अनेक प्रेरणादायी शिक्षाएं प्राप्त कीं। शिविर का संचालन साध्वी राजकीर्ती म.सा. ने प्रभावशाली एवं रोचक शैली में किया। उन्होंने बच्चों को जैन धर्म के मूल सिद्धांत, सदाचार, अनुशासन, करुणा, अहिंसा, गुरु-भक्ति एवं संस्कारों का महत्व सरल एवं मनोरंजक माध्यमों से समझाया। ड़ॉ. स्वप्निल कोठारी, प्रकाश भटेवरा, महावीर जैन, सुशीला पोरवाल, रमेश भण्डारी, महेन्द्र जैन, प्रतीक अंतिम जैन, निहित रूपल जैन, दिव्या जैन, अगस्त्य जैन पंकज पुरोहित, दिलीप पाटनी, राजेश वर्मा, मनीष शर्मा, टिंकेश एवं अलीशा जैन सहित अन्य मौजूद थे। अग्रवाल, महेंद्र यादव, आनंद मंसुरिया जुड़े हुए थे।
गेस्ट्रो अपडेट एवं आईएसजी की वार्षिक बैठक के दूसरे दिन पीलिया और लीवर ट्रांसप्लांट पर चर्चा की गई। चिकित्सकों ने कहा पीलिया को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। समय पर जांच और इलाज बड़ा बचाव है। यह भी कहा कि लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले मरीजों की तुलना में डोनर्स बेहद कम, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया। संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, पर्याप्त पानी पीने,स्वच्छ भोजन करने की सलाह भी विशेषज्ञों ने दी। बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और देर से जांच कराना आज पेट एवं लिवर संबंधी बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और आधुनिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से अधिकांश गंभीर बीमारियों का सफल उपचार संभव है। डॉ. हरि प्रसाद यादव, डॉ. अजय जैन, डॉ. शैलेन्द्र जैन, डॉ. अरुण एस. भदौरिया, डॉ. अतुल शेंडे,डॉ. सोहिनी सरकार ने बीमारियों पर जानकारियां दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






