पीताम्बरा को हरिद्रा पर्वत पर रजत गज के आसन पर विराजित कर विशेष पूजन एवं श्रृंगार किया गया। पूर्णिमा तक चलने वाले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन विशिष्ट पूजा-पद्धतियों, धार्मिक अनुष्ठानों और आरती का आयोजन होगा। ओम सोमानी, ईश्वर भारद्वाज, ओमी परिहार ने बताया कि बाबा बनवारी के सान्निध्य में यह आयोजन किया जा रहा है। मध्य रात्रि में रोजाना महाआरती होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






