सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

श्री हरिद्रा गणेश धाम से आज दोपहर निकलेगी रथयात्रा

श्री हरिद्रा गणेशधाम सिरपुर में गणेशोत्सव के आयोजन में रोजाना आरती, प्रसादी का आयोजन हो रहा है। आज दोपहर 3 बजे भगवान हरिद्रा गणपति रथ पर आरूढ़ होकर भक्तों को…

श्री हरिद्रा गणेश धाम से आज दोपहर निकलेगी रथयात्रा

श्री हरिद्रा गणेशधाम सिरपुर में गणेशोत्सव के आयोजन में रोजाना आरती, प्रसादी का आयोजन हो रहा है। आज दोपहर 3 बजे भगवान हरिद्रा गणपति रथ पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन देने श्रद्धालुओं के साथ निकलेंगे। सिरपुर धार रोड से रथयात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कई मंचों से यात्रा और भगवान का स्वागत होगा। यात्रा में 40 वालंटियर तैनात रहेंगे। यह यात्रा पुजारी बांके बिहारी शास्त्री छोटे ठाकुरजी के मार्गदर्शन में निकल रही है। रानू अग्निहोत्री, भगवती शर्मा, माखन चौधरी, लखन सिंह, अंकुर शर्मा, नितिन पटेल, अंकित परमार आयोजन से जुड़े है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें