मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की जगह लेंगे बागड़ा

चढ़ावा गिनने वाले 36 कर्मचारियों की छुट्टी

चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर बड़ी खबर है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल बागड़ा ट्रस्ट में महासचिव बन सकते हैं। चंपत राय के इस्तीफे के बाद ये पद खाली हुआ था। इसके अलावा अन्य दो खाली पदों पर भी नामों पर विचार हो रहा है। ट्रस्ट बुधवार को दोपहर में राम मंदिर परिसर में एक खास बैठक करने वाला है। इसके बाद मणिराम छावनी में उसकी नियमित बैठक होगी। इस बीच मंदिर में चढ़ावा गिनने वाले सभी 36 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें