म.प्र. हरिजन एवं वाल्मीकि कांग्रेस के बेजू करोड़े, प्रमोद डागर, गौरीशंकर लोट, वीरू भगत, राजेश करोड़, अशोक झांझोट, राजू घेंघट, राज बाबू भंवर, जितेन्द्र नरवाले, शैलेन्द्र पथरोड़, त्रिलोक नरवाले, मोहन पाल कछुवाए ने बताया कि आज गोगा नवमी का पर्व वाल्मीकि समाजजन उत्साह के साथ मना रहे हैं। आज राजमोहल्ला, बियाबानी, भंवरकुआं, गाड़ी अड्डा, छावनी, मुराई मोहल्ला, पलासिया, देव नगर, अमर वाल्मीकि नगर सहित 28 वाल्मीकि बस्तियों से गोगादेवजी के निशान, छड़ी, लाल और नारियल फल सहित छड़ी-निशान जुलूस शाम को निकाले जाएंगे। अलग-अलग जगहों से झांकियां और समाजजन भी शामिल होंगे। सभी जुलूस समाजजनों के साथ राजवाड़ा पहुंचेंगे। निशान और समाजजनों का स्वागत मंचों से राजवाड़ा यशवंत रोड पर होगा। पंढरीनाथ गोगादेवजी मंदिर पहुंचकर मंदिर पर पूजा अर्चना की जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






