मुनि दीक्षा ग्रहण करने के पूर्व राजेश भैया ब्रह्मचारी जो पांच साल से गृहस्थ जीवन त्याग कर साधु जिंदगी जी रहे हैं उनकी बिनोला यात्रा निकाली गई, जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने गोद भरकर अनुमोदना की गई। सुनील गोधा ने बताया कि कपड़ा व्यवसाय और सांसारिक जिंदगी त्याग कर राजेश भैया 21 अक्टूबर को किशनगढ़ में आचार्यश्री हर्षसागर महाराज द्वारा दीक्षा समारोह में मुनि दीक्षा लेंगे। कल बग्घी में बैठाकर बिनोला यात्रा मोदीजी की नसिया से निकली तो जगह-जगह अनुमोदना की गई। यह यात्रा रामा शाह मंदिर, चंदा प्रभु मंदिर एवं बीस पंथी मंदिर होते हुए पुन: मोदी जी की नसिया पहुंची। सुनील गोधा, जयदीप जैन, मनोज काला, हर्ष जैन, पवन जैन, विनोद गंगवाल, सोनू जैन, विकास जैन, अमित शेट्टी, नितिन पंड्या, कमल काला, पारस पांडया, नवीन गोधा, नरेंद्र छाबड़ा, आशीष गंगवाल, महावीर जैन, मुकेश गोधा, दिनेश गोधा, पवन पाटोदी, सविता जैन, लता सोगानी, आशीष सेठी, वरुण बड़जात्या, संजय पापड़ीवाल, नितिन पंड्या, विकास जैन, प्रदीप टोंग्या, आलोक जैन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






