शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

रजत रथ पर यात्रा के दौरान होंगे भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन, यादव समाज ने की बड़ी बैठक

जन्माष्टमी 4 सितम्बर को बड़ा गणपति से जेल रोड तक यादव समाज द्वारा बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकी, बैंड, राजस्थानी कालाकार, भजन मंडली आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। वहीं इस…

जन्माष्टमी 4 सितम्बर को बड़ा गणपति से जेल रोड तक यादव समाज द्वारा बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकी, बैंड, राजस्थानी कालाकार, भजन मंडली आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। वहीं इस बार फूलों से श्रृंगारित रजत रथ पर संवार होकर भगवान श्रीकृष्ण श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस रथ को यादव समाजजन आगे की ओर लेकर चलेंगे। यात्रा मार्ग पर जगह- जगह स्वागत होगा। कई जगह साबूदाना खिचड़ी सहित खाद्य और पेय पदार्थ का वितरण होगा। बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भी शामिल होंगी। बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी भगवान कृष्ण के जयकारे इस यात्रा में लगाएंगे। यात्रा के संरक्षक दीपू यादव ने बताया कि यात्रा को लेकर समाज में उत्साह है और कल बड़ी बैठक भी आयोजित की गई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व केन्द्रीय अरुण यादव को भी निमंत्रण दिया गया है। कल हुई बैठक में दीपू यादव, रमेश उस्ताद, नरेश यादव, मुन्नालाल यादव, सुभाष यादव, श्याम यादव, कुल्लन यादव, बब्बू यादव, सदाशिव यादव काका, विनीतीका यादव, सुषमा यादव, कविता यादव सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें