सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

माता मंदिरों में लगी दर्शन के लिए कतार

अलसुबह से लगने लगे माता के जयकारे

माता मंदिरों में लगी दर्शन के लिए कतार

आज से माता की आराधना का पर्व शुरू हो चुका है, अलसुबह से ही माता मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे है, मंदिरों में घट स्थापना की जा रही है। घर, दुकान, कार्यालय और अन्य जगह भी घटस्थापना में कलश स्थापित किए जा रहे है, कई जगह माता मूर्ति भी स्थापित की जा रही है। अलग-अलग कालोनी और मोहल्लों में भी पांडाल तैयार हो गए, अलग-अलग मुहूर्त में माता मूर्ति लाकर देर शाम और कुछ जगह रात तक भी मुहूर्त में स्थापना होती रहेगी। पांडालों में रोशनी और अन्य सजावट भी आज की जा रही है। पांडालों के लिए पसंद की गई माता की प्रतिमा आज समितियां गाजा-बाजा और गरबा करते हुए लेकर आएंगी। माता को शाम के बाद पांडालों में स्थापित कर पूजा- आराधना, आरती की जाएगी और फिर गरबे होंगे। बिजासन माता मंदिर, माता अन्नपूर्णा मंदिर, कैलादेवी मंदिर, जवाहर मार्ग माताजी, खजराना कालका माता, कालका माता मंदिर मिल एरिया, विद्याधाम, गीता भवन मंदिर, लक्ष्मी मंदिर उषानगर, लक्ष्मी मंदिर राजबाडा, हरसिद्धि माता मंदिर, वैष्णोधाम मंदिर लालबाग, आम्बावाली माता दत्त राजेन्द्र नगर में आज सुबह से भक्तों की दर्शन भक्ति दिखाई दे रही है। खासतौर से बिजासन माता टेकरी पहुंचकर श्रद्धालु नौ देवियों के दर्शन कर रहे है। वहीं अन्नपूर्णा मंदिर में भी तीन देवियों के दर्शन के लिए सुबह से कतार श्रद्धालुओं की दिख रही है। सभी माता मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें भी लगी है। आज से श्रद्धालुओं ने क्रत, एकासना भी रखा है और कई श्रद्धालु नवरात्रि में नंगे पैर रहते है और दाढ़ी कटिंग भी नहीं बनाते है, कई श्रद्धालु बड़े मंदिर में मां की अराधना के लिए पैदल भी पहुंचते है। देवास टेकरी वाली दोनों माताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का इन्दौर से जाने का क्रम रहेगा। कुल मिलाकर आज से मां की आराधना का पर्व शुरू हुआ। दीपावली को अब एक माह भी नहीं बचा है।

माता मंदिरों में लगी दर्शन के लिए कतार
माता मंदिरों में लगी दर्शन के लिए कतार

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 7