दत्त नगर स्थित मां आम्बावाली मंदिर में नवरात्रि में रोजाना अनुष्ठान हो रहे है। मंदिर के मुख्य पुजारी पूरणसिंह ने बताया कि कल घटस्थापना, ज्वारा रोपण हुआ। वहीं आज मां का प्राकटोत्सव मनाया जा रहा है। शाम को विशेष रूप से होली-दीवाली थीम पर श्रृंगार होगा। छप्पन भोग भी लगेंगे। कल मंगलवार को हवन के अलावा इच्छुक मातृशक्तियों की गोद भराई भी होगी। रविवार को महाष्टमी पर भी विशेष आयोजन होंगे। विशेष कुमकुम शृंगार भी होगा। इसके अलावा रोजाना अलग-अलग श्रृंगार होंगे। विद्युत सज्जा भी मंदिर में की गई है। दशहरा पर 20 अक्टूबर को कन्या भोज और भंडारे का आयोजन होगा।

आशीर्वाद विला में नवरात्रि के अवसर पर माता की स्थापना, विधि-विधान से पूजन और आरती के बाद महिला और बच्चों ने गरबा की प्रस्तुति दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






