श्रीयादे प्रजापति बरदिया समाज के महेश कश्यप, प्रेमदास नेताजी ने बताया कि कल 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगी। कल कथा के पूर्व सुबह 10 बजे प्रयागेश्वर महादेव मंदिर बाणगंगा से कुम्हाररखाडी प्रजापति धर्मशाला तक कलशयात्रा निकाली जावेगी। बडी संख्या में मातृशक्तियां सहित अन्य मौजूद रहेंगे। कथा का रसपान लोकेन्द्र महाराज कराएंगे। आयोजन से प्रेमदास नेताजी, महेश कश्यप, हुकमचंद कश्यप, विजय कश्यप, गोवर्धन कश्यप, शशि कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, राजूखीलचंद प्रजापति, राम प्रजापति गौतम कश्यप, मातादीन कश्यप, नितिन कश्यप, राम प्रजापति, महेश कश्यप जुडे हुए है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






