सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दिगम्बर जैन समाज का पर्युषण पर्व शुरू

श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व पूर्ण हो चुके हैं और क्षमावाणी भी शुरू हो चुकी है। इधर आज से दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व की शुरूआत हो चुकी…

श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व पूर्ण हो चुके हैं और क्षमावाणी भी शुरू हो चुकी है। इधर आज से दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व की शुरूआत हो चुकी है। दिगम्बर जैन समाज के सभी जैन मंदिरों में आज सुबह से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के आयोजन में बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाजजन पहुंचे। श्री 1008 अजितनाथ त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर मॉडर्न सिटी में आज से पर्युषण पर्व की शुरूआत में पवन जैन, गिरिश जैन, पंकज जैन, रजनीश जैन, शशांक जैन, कमलेश काला, जितेंद्र जैन, सुमित सेठी, मयूर सेठी, हुकुमचंद गदिया, विरल बड़जात्या, धीरज बडजात्या, अंकुर गंगवाल, इंदौरीलाल गंगवाल, सीमा गंगवाल, रानू जैन, अर्चना काला, मीना जैन, निर्मला जैन, कृतिका जैन आदि उपस्थित थे।

आज से पर्युषण पर्व, सुबह, दोपहर, शाम से लेकर रात तक मंदिरों में आयोजन जिनालय पर रोशनी भी की गई

दिगम्बर जैन समाज से जुड़े संजय बाकलीवाल ने बताया कि पर्युषण पर्व आज से शुरू होकर 25 सितम्बर तक रहेंगे। 10 धर्म पर प्रतिदिन जिनालयों में सुबह पूजन अभिषेक, दोपहर में तत्वार्थ सूत्र वाचन, शाम को शास्त्र प्रवचन और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम धार्मिक विषय पर होंगे। सभी जिनालयों पर विद्युत सज्जा की गई है। 21 सितम्बर को सुगंध दशमी का बड़ा पर्व मंदिरों में मनाया जाएगा, झांकियां बनेगी, रंगोली सजाई जाएगी। मंदिरों में धूप दी जाएगी। 27 सितम्बर को क्षमावाणी का आयोजन होगा। सामूहिक क्षमावाणी भी होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें