वहां के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के लिए विशेष बस चलाई जाती रही है। देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी इस तरह की बस की सुविधा मौजूद है। मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग के द्वारा इंदौर में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इंदौर में प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के लिए विशेष बस का संचालन करने में रुचि रखने वाले फर्म को यह काम सौपा जाएगा। इस इंदौर दर्शन बस के माध्यम से पर्यटकों को इंदौर का राजवाड़ा पैलेस, कृष्णपुरा की छतरियां, कांच मंदिर, राला मंडल अभ्यारण्य, लालबाग पैलेस और पातालपानी का झरना दिखाया जाएगा। इस सेवा को शुरू करने की तिथि तो अभी निश्चित नहीं की गई है लेकिन इस सेवा का संचालन करने में रुचि रखने वालों से 17 सितंबर तक उनके प्रस्ताव बुलवाए गए हैं। इस तरह की बस सेवा शुरू होने से व्यक्ति आसानी से इंदौर के प्रमुख स्थलों का बिना किसी समस्या के दौरा कर सकेगा। अभी किसी भी पर्यटक को इन सभी स्थानों पर जाना होता है तो अलग-अलग
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में इस तरह नगर भ्रमण की व्यवस्था को शुरू किया जाएगा। इन शहरों में इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन भी शामिल है। धार्मिक नगरी उज्जैन में जाने वाले लोगों को महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, रामघाट, काल भैरव मंदिर, भरतरी की गुफा, मंगलनाथ का मंदिर, जंतर मंतर और त्रिवेणी म्यूजियम का दौरा कराया जाएगा। गाड़ियां करके जाना पड़ता है जिससे कि खर्च भी ज्यादा होता है और बराबर दौरा भी नहीं हो पाता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






