महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक महीने के बच्चे की कथित बिक्री का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े ने पैसों के लिए उसे बेच दिया और कथित तौर पर मिले पैसों से सोने के गहने और दो स्मार्टफोन खरीदे। बच्चे को खरीदने के बाद खरीदार ने इस बच्चे को और ज्यादा पैसे लेकर दूसरों के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






