मनमोहन पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व समापन पर सामूहिक क्षमावाणी एवं तपस्वियों के पारणा महोत्सव का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया। बडी संख्या में जैन समाजजन एक दूसरे से क्षमा मांगते हुए ‘मिच्छामी दुक्कड़म’ कह रहे थे।
श्री आदिनाथ चैत्यालय स्कीम नं. 71 इंदौर में दीक्षार्थी साधना दीदी परिजनों द्वारा श्रीजी का पंचामृत अभिषेक शांति धारा कर सप्त त्रषि मंडल विधान की पूजन की गई। शाम को नेमिनगर जैन कालोनी इंदौर से साधना दीदी की हाथी पर बिनोला निकाला गया। डॉ. धीरेंद्र कैलाश लुहाड़िया, भरत दिलीप राजपाल, शान्तिकुमार रोकड़िया, महावीर कंठाली, समर कंठाली, प्रकाश बालसमुंद, डॉ. प्रतीक, अजय पंचोलिया, नमिष जैन, प्रकाश कैलाश लुहाड़िया, सुनील ईशान, रेखा पतंगिया, राजेश पंचोलिया सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






