श्रावण मास पर पांचाल समाज ने धर्मशाला से कावड़ यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन ने मौजूद रहकर बोल बम के जयकारे गुंजाए। मनोज पांचाल, अशोक चौहान, गौरव पांचाल, भेरुलाल पांचाल, अनिल गंगोत्रे, हरि पांचाल, संतोष पांचाल सहित अन्य उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण और अपनी मातृभूमि को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से इंश्योरेंस सेक्टर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाजसेवी ग्रुप सेवा संगठन प्रयास द्वारा रेवातीरेंज वन, पालिया गाँव पर पर्यावरण हित में 150 पौधों का रोपण किया गया। राकेश सिंह सिसोदिया,ओमप्रकाश जाधव, पीसी मालू, शरद अग्रवाल, जी.के. चौहान ने पौधा रोपने के बाद इन्हें बड़ा करने का संकल्प देखरेख के रूप में लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






