अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान गुरुवार 8 अक्टूबर को संस्कृति पाम कॉलोनी से वरुण विक्ट्री परिसर तक महाराजा अग्रसेन की पालकी एवं ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। अरविन्द बागड़ी, मनीष अग्रवाल मन्नू ने बताया कि यात्रा में हाईवे क्षेत्र की 70 कॉलोनियों के 560 परिवारों के समाज बंधु शामिल होंगे। बैठक में अरविन्द बागडी, शीतल तोडीवाला, मनीष अग्रवाल मन्नू, दिलीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष सिंघल, नारायण ऐरन, अंकुर अग्रवाल, आशीष मित्तल, सतीश अग्रवाल, भावेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, खेमचंद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनु बागड़ी, ज्योति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निधि बागड़ी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






