पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी उत्सव समिति के तत्वाधान में 14 से 19 अगस्त 6 दिनों तक कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। 15 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में नर्मदा का जल लेकर ओंकारेश्वर से रवाना होकर यह दल प्रथम विश्राम बाईंग्राम खंडवा रोड पर करेगा। 19 अगस्त को सुबह जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में कुल 4 विश्राम होंगे, इसके लिए समाजजनों का पंजीयन भी कराया जा रहा है। आयोजन से राकेश जोशी, ललित पुरोहित, शांतिलाल जोशी, हरलाल पालीवाल जुड़े हुए हैं।
सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी प्लास्ट पैक की तैयारियों को लेकर इंडियन प्लास्ट पैक फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारी प्रीति यादव से मिला। आयोजन को लेकर चर्चा सचिन बंसल, हितेश मेहता, जाहिद शाह, संजीव सचदेवा ने की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






