शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

पद्मवती वेंकटेश के यात्रा में लगे जयकारे

श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर भगवान श्री वेंकटेश बालाजी की रथ यात्रा मंदिर परिसर में निकाली गई। मनोहर सोनी भगवानदास हेड़ा एवं नितिन तापड़िया ने…

श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी एरोड्रम रोड पर भगवान श्री वेंकटेश बालाजी की रथ यात्रा मंदिर परिसर में निकाली गई। मनोहर सोनी भगवानदास हेड़ा एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि पुरुष सूक्त, आलविंदार स्तोत्र पाठ श्री सूक्त आदि के द्वारा भगवान का अभिषेक हुआ एवं चल विग्रह का श्रृंगार करके उन्हें श्रृंगारित रथ पर भगवान वेंकटेश बालाजी के साथ भू देवी एवं श्रीदेवी को विराजित किया गया। श्रद्धालुओं ने हरिकिशन साबू भोपू के भजनों पर रथ को अपने हाथों से खींचा, रथ से मंदिर परिसर में तीन परिक्रमा पूरी की इस दौरान स्कूल के बच्चे भी इसमें शामिल हुए। भजन गायक राम हुरकट ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गिरीश कश्यप, कैलाश जोशी, लाला साबू, सरला हेड़ा, पदमा सोनी सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे। अयोध्या से संत अन्नताचार्य भी यात्रा में शामिल हुए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें