बायपास तेजाजी नगर चौराहा के समीप रिसोर्ट पर 16 से 18 अक्टूबर तीन दिवसीय गरबा रास का आयोजन रखा है। हर्ष माहेश्वरी ने बताया कि रास तरंग टीम द्वारा आयोजन में तीनों दिन धार्मिक थीम पर गरबे किए जाएंगे। प्रशिक्षण की सुविधा पिपलिया टर्फ पर रखी गई है। पास वितरण का शुभारम्भ खजराना गणेश मंदिर और रणजीत हनुमान बाबा के निमंत्रण के बाद शुरू हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






