दिगम्बर जैन समाज दस लक्षण महापर्व के दूसरे दिन आज सभी जैन मंदिरों में जैन समाजजन पूजा आराधना कर रहे हैं। श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर राजेंद्र नगर में आज सुबह नित्य पूजन, अभिषेक और कलश का आयोजन किया
गया। दीपक पाटनी ने बताया कि कल शाम सांस्कृतिक आयोजन भी हुआ, जिसमें अंताक्षरी खेली गई। शांति धारा के आयोजन में सौभाग्य वीरेन्द्रकुमार अक्षत अभिलाषा सोगानी को प्राप्त हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






