हिन्दू समाज का कल बड़ा त्योहार गणेशोत्सव की शरूआत होगी। कल गणपति बप्पा को कोई गाजे-बाजे के साथ लाएगा तो कोई अपनी पसंद के गणपतिजी घर, दुकान, कार्यालय और उद्योग में भी विराजित करेंगे। इधर कलाकारों ने गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे दिया है। छोटी से छोटी प्रतिमाओं से लेकर बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं बनाई गई है, ज्यादातर प्रतिमाएं तैयार कर ली गई है और कुछ प्रतिमाएं अंतिम रूप ले रही है। इन्दौर में सैकडों की तादाद में पांडाल में बड़ी मूर्तियां गणपति बाबा की स्थापित की जाएगी। कई जगह बाबा के साथ माता रिद्धि-सिद्धि भी साथ में विराजित की जाएगी। कई बंगाली कलाकारों,इन्दौरी कलाकारों ने पांडालों के आर्डर लिए है और वे प्रतिमाएं तैयार कर ली गई है। इसके लिए जगह-जगह अलग-अलग क्षेत्रों में गणपतिजी की दुकानें लगी हुई है। इन प्रतिमाओं को पांडाल में मुहूर्त के मुताबिक गाजा-बाजा के साथ ले जाएगा। डीजे पर कीर्तन की धुन पर बाबा के गीत बजते सुनाई देंगे। कुल मिलाकर कल भगवान गणपतिजी की प्रतिमाएं स्थापित होगी, पांडालों में रोशनी की गई है। कल स्थापना के होगी और कई जगह झांकियां भी सजाई जाएगी। पांडालों में ऊपर चद्दर लगाई गई, तो कई जगह वाटर प्रूफ पांडाल भी बनाए गए हैं। अभी तो मल्टी, कालोनी और रहवासी संघ ने भी बाबा गणपति की स्थापना के बाद गणपति प्रतिमा स्थल से प्रतिमाएं लेने जाएंगे तो उनके साथ घर के बच्चे भी होंगे। घरों में कल भगवान गणपति की स्थापना के बाद पूजा अराधना होगी और बाबा को लड्डूओं के भोग लगाए जाएंगे। घर-घर में दाल-बाटी भी बनेगी।

बड़े गणपति मंदिर पर भी विगत 10 दिनों से श्रृंगार चल रहा है जो अब पूर्णता की ओर है। वहीं भगवान गणेशजी की चतुर्थी कल मनाई जाना है, इंदौर में सैकड़ों पांडाल बाबा की प्रतिमा स्थापना के लिए बनकर तैयार हो चुके हैं। निपानिया के रहवासियों ने बताया कि निपानिया सड़क पर गणेशजी का पांडाल बनाया गया है और प्रवेश द्वार का निर्माण भी किया, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। यही स्थिति महूनाका प्रताप प्रतिमा के पास बने पांडाल की भी बताई गई। सामाजिक कार्यकर्ता अजय बियाणी ने कहा कि निपानिया बीच रोड पर पांडाल बनाना ठीक नहीं है, पांडाल बने अच्छी बात है, लेकिन जगह छोड़ना चाहिए या फिर पांडाल एक तरफ गली में शिफ्ट हो।
में भी गणपति बाबा विराजित होंगे। खजराना गणेश मंदिर, जूनी इंदौर कल जब घरों से घर के वरिष्ठ क्षेत्र के कई प्राचीन गणेश मंदिर, बड़ा गणपति, छोटा गणपति मल्हारगंज, मरीमाता गणेश मंदिर सहित अन्य जगह पर भी रोजाना आयोजन होंगे। रोजाना श्रृंगार दर्शन, आरती और प्रसादी के आयोजन में भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। खजराना गणेश मंदिर में तो रोजाना हर भक्त को लड्डू प्रसाद मिलेगा, रोजाना अलग- अलग गायक भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






