गाजियाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। नगीना के सांसद सुनवाई में पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश दिया। सांसद पर आरोप है कि 2018 में वे हथियारबंद समर्थकों के साथ एक विवाह समारोह में पहुंचे थे। जब हथियारों के बारे में धर्मेंद्र नामक व्यक्ति ने सवाल किया तो आजाद और उनके साथियों ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






