शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

शनिदेव को अर्पण किया जा रहा है तेल और तिल

आज सर्वपितृ अमावस्या के साथ शनेश्चरी अमावस्या का संयोग बना है। आज धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है, जहां घरों में सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को याद किया…

शनिदेव को अर्पण किया जा रहा है तेल और तिल

आज सर्वपितृ अमावस्या के साथ शनेश्चरी अमावस्या का संयोग बना है। आज धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है, जहां घरों में सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों को याद किया जा रहा है। वहीं श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने ओंकारेश्वर और खेड़ीघाट के अलावा क्षिप्रा नदी के लिए भी निकले हैं। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर-ममलेश्वर और महाकाल बाबा के दर्शन भी किए जा रहे हैं। शनि मंदिरों में सुबह से आस्था की दरकार दिख रही है। बड़े शनि मंदिरों में तो सुबह से श्रद्धालुओं कतार लगी है। श्रद्धालु अपने बाबा को आज अमावस्या पर तेल और तिल अर्पण कर रहे हैं और बाबा से आशीर्वाद भी ले रहे हैं। शनि मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं की आस्था नजर आएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5