सावन के दूसरे सोमवार पर कल महादेव मंदिर न्याय नगर उद्यान में भगवान का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसे निहारने बड़ी संख्या में रहवासी श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से अभिषेक, पूजन किया गया और शाम को मातृशक्तियों ने भजन कर महाआरती की और प्रसादी का आयोजन भी हुआ। कविता पचौरी, पायल मलूकानी, कल्पना पांडे, डॉ. देवेंद्र भाटी का विशेष सहयोग रहा।
सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी में
सोना-चांदी व्यापारी इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। सराफेश्वर महादेव की शाही सवारी कल शाम सराफा बाजार स्थित मंदिर से इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में निकाली गई। व्यापारिक क्षेत्रों में निकली इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। हुकुम सोनी, सुशील गुप्ता, बसंत सोनी, डॉ. संतोष वाधवानी, राम सोनी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






