मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

न्याय नगर महादेव का तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कल से

न्याय नगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार से मंगलवार तक मनाया जावेगा। कल रविवार की सुबह 10 बजे से अखंड रामायण परायण पाठ शुरू होगा, जिसका समापन…

न्याय नगर उद्यान स्थित महादेव मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार से मंगलवार तक मनाया जावेगा। कल रविवार की सुबह 10 बजे से अखंड रामायण परायण पाठ शुरू होगा, जिसका समापन 24 अगस्त सोमवार को होगा। भगवान का अभिषेक, हवन, भजन के आयोजन होंगे। सोमवार की शाम महाआरती भी होगी। 25 अगस्त की सुबह 9 बजे से अभिषेक, हवन के आयोजन होंगे। मंगलवार की शाम महाआरती, छप्पन भोग, भंडारा का आयोजन होगा। आयोजन से रहवासी संघ जुड़ा है। भगवान का फूलों से श्रृंगार और मंदिर को रोशनी से श्रृंगारित किया जाएगा।

श्री परमानंद आश्रम, पागनीस पागा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। समापन पर कीर्तन पर धार्मिक नृत्य किया गया। आरती प्रसादी का आयोजन भी हुआ। गौरव तिवारी के श्रीमुख से यह कथा हुई। प्रकाश तलरेजा, मुकेश वाधवानी, प्रतापराय मंगानी, सुरेश गेरा, भावना चौधरी, हरीश वाधवानी, नरेश पाहुजा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें