मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

न्याय नगर महादेव मंदिर पर कृष्ण भक्ति

महादेव मंदिर न्याय नगर में भगवान भोलेनाथ का कृष्ण के रूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूलों और रोशनी से श्रृंगारित कर रात को भगवान की जन्म आरती और…

महादेव मंदिर न्याय नगर में भगवान भोलेनाथ का कृष्ण के रूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर को फूलों और रोशनी से श्रृंगारित कर रात को भगवान की जन्म आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया उसके पूर्व मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। कविता पचौरी, रश्मि आशापुरे, अर्पित कुमावत विजेता रहे, जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

कल जन्माष्टमी पर स्वामीनारायण सत्संग भवन में मथुरा की कारागार का झांकी के रूप में दृश्य आकर्षण का केन्द्र बना। मंदिर में विद्युत और पुष्प सज्जा भी की गई। रमेश पटेल, चंदू पटेल ने बताया कि घनश्याम बाल मंडल के कलाकारों ने नाट्या प्रस्तुति भी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें