इंदौर। बीएसएनल भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने नए ग्राहकों को नवरात्रि तक विशेष ऑफर के तहत महज एक रुपए के नाम मात्र शुल्क पर नई सिम और 24 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। साथ ही बीएसएनल के इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा भी मिल रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस फ्री और पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी दी जा रही है। खास बात यह है कि नए ग्राहक इस ऑफर का लाभ 12 अक्टूबर 2026 तक ले सकते हैं। गौरतलब है कि बीएसएनएल द्वारा इस ऑफर की शुरुआत काफी समय पहले कर दी गई थी। वहीं बीच में इसकी तारीख बढ़ाकर और ज्यादा नए ग्राहकों को लाभ देने के लिए ऑफर की तारीख बढ़ाकर 12 अक्टूबर तक कर दी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा कस्टमर मात्र 1 रु. में बीएसएनल के इस महा ऑफर का लाभ ले सकें।
1 रुपये में मिल रहा कुल 24 जीबी डेटा
बड़ी बात यह है कि इस प्लान में बीएसएनएल ग्राहकों को डेली 1 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। यह हाई-स्पीड 4-जी डेटा रहेगा। यानी ग्राहक 1 रुपये में कंपनी की 4-जी स्पीड आजमा सकते हैं और तय कर सकते हैं कि उन्हें बीएसएनएल के साथ बने रहना है या अन्य किसी कंपनी पर स्विच करना है। पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा।
हमेशा त्यौहारों पर देता है बीएसएनएल ऑफर और लाभ
दरअसल बीएसएनल अपने गाहकों को नित्य नए ऑफर और किफायती रीचार्ज प्लान की सुविधा देता रहता है। पोस्टेड ग्राहकों के साथ बीएसएनएल अपने प्री-पेड ग्राहकों को हमेशा जोड़े रखने के लिए कई तरह के ऑफर और प्लान कम दाम में देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ नए कस्टमरों के लिए भी आने वाले दिनों में दशहरे और दिवाली से पहले नए ऑफर की सौगात लेकर आने वाला है जिसकी प्लानिंग चल रही है। वर्तमान में भी कई सस्ते रिचार्ज प्लान में कई ऑफर के साथ ग्राहकों को फायदे मिल रहें है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






