शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

मुनि सिद्धरत्न विजय म.सा. की निश्रा में धर्मसभा

भोजन व्यवस्था में समर्पित टीम लगी है

मुनि सिद्धरत्न विजय म.सा. की निश्रा में धर्मसभा

केशरी वाटिका में चल रहे गुरु राज स्पर्श चातुर्मास के अंतर्गत जैनाचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में धर्मसभा आयोजित हुई। मुनिराज डॉ. सिद्धरत्न विजयजी म.सा. ने कहा कि संसार में कब क्या होने वाला है, यह किसी को ज्ञात नहीं। जीवन में पुण्य-पाप और शुभ- अशुभ निमित्तों का गहरा प्रभाव रहता है। पुण्य अनुकूल हो तो प्रतिकूल परिस्थितियां भी अनुकूल बन जाती हैं। भोजन समिति का इस चातुर्मास के दौरान विशेष योगदान बताया गया। परदे के पीछे रहकर सेवा कार्य में टीम जुटी है। अभी तक 1 लाख से अधिक जैन समाजजनों के भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। राजेश- प्रिया जैन युवा ने बताया कि भोजन समिति की छह सदस्यीय टीम गजेन्द्र सकलेचा, मनीष संघवी, नरेन्द्र राणापुर, मनोज जैन, संदीप जैन, सनोज जैन प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सूर्यास्त पूर्व तक भोजन निर्माण एवं व्यवस्था में जुटी रहती है। जैन विधि- विधान, शुद्धता एवं सात्विकता का पूर्ण ध्यान रखते हुए प्रत्येक आयोजन में भोजन व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। धनराज संघवी, महेन्द्र बागवाला ने बताया कि चातुर्मास पूर्ण होने के बाद भोजन निर्माण समिति का बहुमान किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें