सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

कल से होगी माता आराधना

मंदिरों में अंतिम दौर की तैयारियां घट स्थापना से होगा भक्ति का क्रम

आज जहां श्रद्धालु सर्वपितृ और शनेश्चरी अमावस्या पर धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। वहीं कल से माता आराधना का नवरात्रि पर्व शुरू होगा। इस बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर चौतरफा तैयारियां शुरू हो गई है, जहां माता मंदिरों में कलर किए गए हैं, वहीं रोशनी भी लगाई गई है। मंदिरों को शृंगारित किया जा रहा है, यही स्थिति गरबा पंडालों की रहेगी, जहां माताओं की स्थापना की जाएगी, पंडालों को भी शृंगारित किया जा रहा है। जहां माता की घट स्थापना होगी वहां भी तैयारी की गई है। पंडाल के लिए माता को कल गाजा-बाजा और कीर्तन के साथ लाया जाएगा, युवती और बालिकाएं गरबा करती चलेगी। वहीं कल मंदिर, घर, दुकान, उद्योग, जहां-जहां माता की स्थापना होती है वहां घट स्थापना भी की जाएगी। मंदिरों में ज्वारे भी बोए जाएंगे, श्रद्धालु भी अपनी माँ के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे। यह धार्मिक क्रम कल अलसुबह से शुरू हो जाएगा, कुछ श्रद्धालु तो रात से ही मंदिर पहुंचना शुरू हो जाते हैं। वहीं कल माता की स्थापना पंडालों में होगी और आरती के बाद गरबे भी होंगे। कई जगह केवल माता की स्थापना पंडाल में होगी, कुछ जगह गरबे नहीं होंगे, लेकिन पंडाल से लेकर रोड तक रोशनी भी की गई है, माँ की आरती रोजाना की जाएगी। नवरात्रि का बड़ा शक्ति पर्व कल से शुरू हो रहा है और कई श्रद्धालु उपवास भी रखेंगे, तो कुछ श्रद्धालु एकासना भी करेंगे, कुछ लोग नंगे पैर भी रहेगी, चप्पल-जूते ग्रहण नहीं करेंगे, तो कुछ लोग नवरात्रि के नौ दिनों में दाढ़ी-कटिंग भी नहीं करवाते हैं। कुछ श्रद्धालु इन नौ दिनों में माँ बिजासन और माँ अन्नपूर्णा सहित अपनी आराध्य देवी के दर्शन पैदल घर से करने निकलते हैं, तो कुछ श्रद्धालु देवास टेकरी स्थित दोनों माताओं के दर्शन करने निकलते हैं और रास्ते भर जयकारे भी लगाते हैं, कुछ श्रद्धालु उज्जैन माता के दर्शन करने भी जाते हैं। कुल मिलाकर आज श्राद्ध पक्ष पूरे हो

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6