भारत में त्योहारी सीजन में बाजार गुलजार रहेंगे। गणेशोत्सव के दौरान करीब 50,000 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। नवरात्रि से कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। दीपावली तक 6.20 लाख करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। कपड़े, किराना, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल सहित कई क्षेत्रों में जमकर खरीदारी होगी। नवरात्रि के लिए बड़ी तादाद में वाहनों की बुकिंग हो चुकी है और धनतेरस पर भी जमकर सोना-चांदी, बर्तन की खरीदारी होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






