श्री नाकोड़ा जैन कांप्रेंस को संचार नगर-कनाड़िया स्थित आगामी नवीन प्रोजेक्ट में मंदिर निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा अनिल डोशी ने की है। अब इस घोषणा के बाद भगवान पार्श्वनाथ और नाकोड़ा भैरव देव का मंदिर बनने का रास्ता प्रशस्त होगा। बताया जा रहा है कि मेवानगर की तर्ज पर ही यह मंदिर संचार नगर कनाड़िया में बनेगा। इस घोषणा पर श्री नाकोड़ा जैन कांप्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जैन एवं मध्यप्रदेश समन्वयक सौरभ कोठारी ने श्री डोसी की घोषणा की अनुमोदना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ दादा एवं श्री नाकोड़ा भैरव देव के मंदिर का निर्माण समाज के लिए आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मनीष सुराणा, राजेश जैन युवा, पुण्यपाल सुराणा, प्रकाश भंडारी, विमल नाहर, निलेश जैन, अजय व्होरा, प्रमोद चोरड़िया, नरेंद्र डांगी की मौजूदगी में मंदिर निर्माण की घोषणा की गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ दादा एवं अधिष्ठायक श्री नाकोड़ा भैरव देव की प्रतिमाओं का स्वरूप भी उसी अनुरूप रखने की योजना है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण केवल एक धार्मिक प्रकल्प नहीं, बल्कि समाज की आस्था, एकता और श्रद्धा का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। आने वाले समय में प्रोजेक्ट की विस्तृत रूपरेखा एवं निर्माण संबंधी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






