सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक

जिले में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प महा अभियान की तैयारियां को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा…

जिले में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प महा अभियान की तैयारियां को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय-सारणी के अनुसार हों और आयोजनों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा संकल्प महा अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत- चित्र सेवा, नमो सेवा, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट-इनोवेशन चैलेंज, सुशासन सेवा संवाद, 25 साल-25 कहानियां तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए राज्य स्तर पर प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें