सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

माहेश्वरी कुटुम्ब की चुनरी यात्रा और गरबा महारास को लेकर बैठक

प्रशिक्षण के दौरान भी होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

माहेश्वरी कुटुम्ब की चुनरी यात्रा और गरबा महारास को लेकर बैठक

माहेश्वरी कुटुम्ब परिवार के शारदा प्रकाश अजमेरा ने बताया कि संस्था का तीन दिवसीय गरबा महारास 13 से 15 अक्टूबर ब्लू लोटस गार्डन स्कीम नं. 71 में किया जाना है। इस आयोजन को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। कल बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तीन दिवसीय गरबा की जानकारी देने के साथ गरबा प्रशिक्षण 9 से 12 अक्टूबर श्रीजी वाटिका में किया जाना है, इस गरबा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के भोजन की व्यवस्था भी प्रकाश शारदा अजमेरा ने की है। 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजे अन्नपूर्णा मंदिर के समीप झूलेलाल मंदिर से माहेश्वरी माता भक्तों की जाएगी, जो अन्नपूर्णा मंदिर में समर्पित की जाएगी और मंदिर परिसर में ही भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। माहेश्वरी समाज के अलावा वैश्य समाजजन के लिए भी यह गरबा रास रखा गया चुनरी यात्रा निकाली है। वैश्य समाजजन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कल की बैठक में प्रकाश शारदा अजमेरा, अशोक मीना इनानी, माधुरी सोमानी, पुष्प माहेश्वरी, घनश्याम काकाणी, रूपेश भूतड़ा, मधुसूदन भलिका, श्रीमोहन सोमानी, संतोष साबू, गोपाल राठी, चेतन बियाणी, सुधीर तोषनीवाल, अनिल मंत्री, कैलाश जाजू, मुकेश सारडा, महेश राठी गुड्डा, गोविंद मारू, मयंक मूंदड़ा, जयकिशन डागा, देवेन्द्र ईनानी, रजत लड्ढा, सपन माहेश्वरी, अमित सुमन सोनी, अमित भराणी, पायल लाठी, सुमन सोनी, नीलू मालपानी, वर्षा परवाल, पायल मालपानी, राखी अजमेरा, मंजू जाजू, नीता सोमानी, ज्योति भराणी, गीता माहेश्वरी, दीप्ति भूतड़ा, सपना मालू, स्वाति तापड़िया, कविता अजमेरा, विनीता माहेश्वरी, वृंदा बाहेती, पूनम चितलांग्या, रीता काबरा, शैली अजमेरा, दीप्ति खटोड़, राधा ईनानी, किरण लाहोटी, नीलिमा मूंदड़ा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें