सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दो संतों का मिलन

पर्युषण पर्व और चातुर्मास में भक्ति दिगम्बर जैन समाजजनों में चरम पर है। इसी बीच अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे चातुर्मास में भी दिगम्बर जैन समाज पहुंच रहे हैं और…

पर्युषण पर्व और चातुर्मास में भक्ति दिगम्बर जैन समाजजनों में चरम पर है। इसी बीच अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे चातुर्मास में भी दिगम्बर जैन समाज पहुंच रहे हैं और संतों के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। राजेश जैन ने बताया कि मल्हारगंज स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुधा सागर महाराज एवं साध्य सागर महाराज का मिलन हुआ। इस दौरान नमोस्तु गुरुदेव की गूंज हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें