सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

राज्यपाल और साध्वी के बीच सार्थक चर्चा

श्वेताम्बर जैन समाज से जुडे राजेश जैन युवा ने बताया कि 85 वर्षीय निमाड़ सौरभ रमणिक कुंवर और राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की जैन साधना भवन, स्कीम नं. 71 में मुलाकात…

राज्यपाल और साध्वी के बीच सार्थक चर्चा

श्वेताम्बर जैन समाज से जुडे राजेश जैन युवा ने बताया कि 85 वर्षीय निमाड़ सौरभ रमणिक कुंवर और राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की जैन साधना भवन, स्कीम नं. 71 में मुलाकात हुई। दोनों के बीच धर्म, सेवा, त्याग, संस्कार और जीवन मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। समाज की ओर से सुभाष विनायक्या, महेश डाकोलिया, राजेन्द्र लोढ़ा, राकेश डागा, सुभाष पावेचा, प्रो. सतीश चोपड़ा, एम.एल. जैन सहित समाजजनों ने महामहिम का स्वागत किया। साध्वी मंडल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें