शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

माता-पिता की सेवा सभी धामों के पुण्य के बराबर-धाम सरकार

सिटी ब्लास्ट परिवार में दिए आशीर्वचन

आष्टा के समीप ग्राम बापचा स्थित खुटालिया बैकुण्ठधाम के श्रीधाम सरकार कल सांध्य दैनिक सिटी ब्लास्ट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपने आशीवर्चन दिए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सच्ची सेवा से ही सभी धामों के दर्शन का पुण्य लाभ मिलता है। इसके अलावा उन्होंने घर में खुशनुमा माहौल रखने की बात भी कही।

धाम सरकार ने कहा कि जो लोग आपका अपमान करे, आप उनके साथ भी सम्मान से बात करें, हमेशा सम्मान से बात करने वालों को सम्मान ही मिलता है। जो शत्रुता रखता है उसका भी सम्मान करें। उन्होने गृहिणी और परिवार के साथ भी अनुकूल व्यवहार करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होने सिटी ब्लास्ट कार्यालय की कम्पोजिंग, प्रीटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। जगदीश मूंगड़, महेश मूंगड़, राजेश मूंगड़, अंशुल मूंगड़ ने उनकी अगवानी की। इस दौरान अशोक इनानी, अनुज आगार, नितिन शर्मा शानू, देवेन्द्र इनानी, राजेन्द्र तोषनीवाल, राजेश शारदा, संजय राठी, मयंक शारदा, घनश्याम जोशी, मुकेश सारडा, देवेन्द्रसिंह सिसौदिया नीलू, गौरव मूंगड़, नीलेश मूंगड़, आभास मूंगड़, पंकज बूब, बलदेवदास जाजू सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें