शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
धर्म

आज से माता आराधना का गुप्त नवरात्रि पर्व शुरू

आज से गुप्त नवरात्रि शुरू हुई जो आस्था की दरकार के साथ जारी रहेगी। माँ की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्रि आज सुबह से शुरू हुआ। माता मंदिरों में आज…

आज से गुप्त नवरात्रि शुरू हुई जो आस्था की दरकार के साथ जारी रहेगी। माँ की आराधना का पर्व गुप्त नवरात्रि आज सुबह से शुरू हुआ। माता मंदिरों में आज सुबह ज्वारे बोए गए। कई घरों में भी यह क्रम जारी है। इस गुप्त नवरात्रि में गुप्त साधना, तंत्र साधना और शक्ति की दस महाविधाओं की पूजा की जाती है। आज सुबह कई जगह घटस्थापना भी की गई। कई लोग इस नवरात्रि में भी 9 दिनों तक क्रत रखते हैं। माता मंदिरों में भी जाते हैं, वर्ष में चार नवरात्रि होती है, जिसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती है, हर तीन माह के अन्तराल से नवरात्रि होती है। माँ से जुड़ी 10 विधाओं, महाविधाओं की साधना भी जो जानकार है वे करते हैं। इस गुप्त नवरात्रि में भी ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है, पाठ भी किए जाते हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ भी होता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें