सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

दोपहर से शाम तक सामूहिक प्रतिक्रमण

हाईलिंक सिटी में श्वेतांबर जैन समाजजन हुए शामिल

श्री धरणीधर पार्श्वनाथ जैन मंदिर हाईलिंक सिटी में संवत्सरी प्रतिक्रमण के साथ पर्युषण महापर्व सम्पन्न हुआ। संवत्सरी के अवसर पर दोपहर से शाम तक सामूहिक प्रतिक्रमण आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्वेतांबर जैन समाजजन शामिल हुए। सुबह से ही दर्शन, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। कल मंदिर में महाआरती के दौरान भी जैन समाजजन मौजूद रहे। तपस्वियों के पारणे की विशेष व्यवस्था की गई। श्री धरणीधर पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीसंघ द्वारा आयोजन किया गया। कमलाबेन भेरूलाल पालरेचा गोटावाला, शीतलकुमार पालरेचा परिवार, शांतु पालरेचा, पुंडरिक पालरेचा, दिलीप हेमंत खिमेसरा, सुधाबेन विशाल बम, सुरेश गौरव लोढ़ा, प्रमिला विमल कोठारी, अनिल महाराजा परिवार, प्रदीप बम्बोरी, अल्केश जैन, रौनक गादिया, मुकेश चौपड़ा सहित समाजजन उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें