मनमोहन पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में कल संवत्सरी प्रतिक्रमण के साथ आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का समापन हुआ। कल पूजन अर्चन किए गए और शाम को दीपोत्सव में दिवाली जैसा नजर आया। आज सुबह मंदिर परिसर में सामूहिक क्षमायाचना का आयोजन जैन समाजजनों की मौजूदगी में किया गया। तपस्वियों का पारणा आयोजन भी किया गया। जयसिंह जैन, शैलेष अम्बोर ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






