आज इंदौर के 100 से अधिक दिगम्बर जैन मंदिरों में सुबह नित्य पूजन के बाद अभिषेक और कलश का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भी बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाजजन पहुंचे और उसके बाद हर मंदिरों के बाहर सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन किया गया। सभी ने एक-दूसरे से वर्ष भर में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। इसी के बाद आज व्यक्तिगत रूप से भी रिश्तेदारों के बीच पहुंचकर और फोन से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिगम्बर जैन समाजजन क्षमावाणी के आयोजन करेंगे। आज रविवार होने की वजह से सभी को निकट में रिश्तेदारों तक पहुंचने का मौका मिल रहा है। शाम को कांच मंदिर पर अभिषेक और कलश के बाद संतों के सानिध्य में सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन होगा। चित्र राजमोहल्ला दिगम्बर जैन मंदिर जिनालय का, जहां क्षमावाणी पर्व मनाया गया। श्री दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर गौराकुंड पर आज शाम 5.30 बजे सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन करने की बात संस्था महामंत्री वीरेन्द्र बड़जात्या ने कही। एडवोकेट दिलीप राजपाल भी क्षमावाणी के आयोजन में मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






